AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी बागवानी खेती पर 2 लाख रुपये तक मिलेगा अनुदान, विजय कुमार सिन्हा की अपील- 31 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : –  बिहार के किसानों की आमदनी बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। अब किसान पारंपरिक खेती के साथ अमरूद, नींबू, आंवला, अनार और ड्रैगन फ्रूट जैसी फसलों की खेती कर अपनी कमाई बढ़ा सकेंगे। खास बात यह है कि क्लस्टर आधारित बागवानी योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ एक लाख रुपये से लेकर ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए दो लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

दरअसल, बिहार सरकार चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत ‘गांव की बागवानी, हमारे गौरव की कहानी’ पहल को आगे बढ़ा रही है। इसी के तहत क्लस्टर में बागवानी योजना संचालित की जा रही है। सरकार का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ अधिक मुनाफा देने वाली उद्यानिकी और सुगंधित फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के मुताबिक, चयनित उद्यानिकी एवं सुगंधित फसलों की खेती पर प्रति एकड़ एक लाख रुपये और ड्रैगन फ्रूट की खेती पर प्रति एकड़ दो लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा। यह राशि किसानों को दो किस्तों में 65 और 35 प्रतिशत के अनुपात में दी जाएगी। किसान न्यूनतम 0.25 एकड़ से लेकर अधिकतम 10 एकड़ तक खेती के लिए योजना का लाभ ले सकते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वित्तीय वर्ष 2026-27 में आंवला की खेती के लिए 50 हेक्टेयर, एप्पल बेर के लिए 30 हेक्टेयर, अमरूद के लिए 190 हेक्टेयर, नींबू के लिए 210 हेक्टेयर और अनार के लिए 10 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा बेल, कटहल, पपीता और ड्रैगन फ्रूट जैसी फसलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

योजना की एक खास बात यह है कि इसमें बटाईदार किसानों को भी शामिल किया गया है। पपीते की खेती के लिए भूमि संबंधी एकरारनामा देने पर गैर-रैयत किसान भी अनुदान का लाभ ले सकेंगे। वहीं, योजना में कम से कम 30 प्रतिशत महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

इच्छुक किसानों को कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए किसान पंजीकरण और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। योजना के तहत क्लस्टर का न्यूनतम रकबा 0.25 एकड़ होना चाहिए और लगाए गए पौधों की कम से कम 75 प्रतिशत उत्तरजीविता जरूरी होगी।