इस महीने में दीघा-खगौल पथ से जुड़ जाएगा पाटलिपुत्र जंक्शन, लोगों को होगी आसानी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- पाटलिपुत्र जंक्शन के पश्चिमी भाग से लोगों का आना-जाना अगले तीन माह में शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज का विस्तार किया जा रहा है। फुटओवर ब्रिज का निर्माण करने के बाद नहर पाटकर मुख्य सड़क यानी दीघा-खगौल सड़क से जोड़ दिया जाएगा।

पाटलिपुत्र जंक्शन पर बनने वाला फुटओवर ब्रिज का पश्चिमी हिस्सा नहर के किनारे उतरेगा। उसके बाद लोग पैदल पार कर मुख्य सड़क तक जा सकते हैं। वहीं, नहर में पिलर ढालने का काम पहले ही कर लिया गया है। फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नहर को पाटने का काम भी तेज कर दिया जाएगा।

पाटलिपुत्र जंक्शन को नहर पाटकर दीघा-खगौल सड़क से जोड़ने के बाद उस एम्स जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा हो जाएगी। उन्हें पाटलिपुत्र जंक्शन पार करते ही एम्स के लिए वाहन मिल जाएंगे। इसके अलावा सोनपुर, छपरा एवं उत्तरी बिहार जाने वाले यात्रियों को भी पश्चिमी लेन जुड़ जाने से लाभ होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वे पाटलिपुत्र जंक्शन पर उतरकर नहर पार कर सोनपुर के लिए वाहन पकड़ सकते हैं। वर्तमान में यात्रियों को पाटलिपुत्र स्टेशन पर उतरने के बाद नेहरूपथ जाना पड़ता है। फिर वहां से उन्हें एम्स एवं सोनपुर के लिए वाहन पकड़ना पड़ता है।

 

दीघा हाल्ट पर भी बेहतर होंगी सुविधाएं पाटलिपुत्र स्टेशन के बाद दीघा हाल्ट पर भी सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी चल रही हैं। यहां पर अंधेरा छाने से लोगों को रात में परेशानी हो रही है। यहां पर कई ट्रेन रात में आती है, जहां से अधिकांश लोगों को दीघा, दानापुर एवं शहर के अन्य क्षेत्रों में जाते हैं।

 

 

 

 

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article