एक बाइक पर सवार दाे बदमाशों ने शिक्षिका के गले से छिना चेन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-कंकड़बाग थाना के काेकाेनट पार्क के पास शिक्षिका कृष्णा झा के गले से बाइक सवार अपराधियाें ने चेन झपट ली। घटना रविवार की रात करीब 8.15 बजे हुई। चेन की कीमत करीब 60 हजार है। कृष्णा मेदांता अस्पताल के पास परिवार के साथ रहती हैं। वह शाम में लाेहिया पार्क के पास रहने वाले छात्र-छात्राओ काे ट्यूशन पढ़ाने गई थीं। ट्यूशन पढ़ाने के बाद वह पैदल घर लाैट रहीं थी। इसी बीच पीछे से एक बाइक पर सवार दाे बदमाश आए और उनके गले से चेन झपटकर फरार हाे गए।

घटना के बाद उन्हाेंने शाेर मचाया। आसपास के लाेग दाैड़े पर दाेनाें बदमाश तेजी से बाइक से फरार हाे गए। कृष्णा ने बताया कि बाइक का पूरा नंबर नहीं देख सकी केवल 9221 ही देख सकी। इस बाबत उन्हाेंने कंकड़बाग थाने में लिखित आवेदन दे दिया है। आवेदन में उन्हाेंने बाइक का यही नंबर भी दे दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस माैके पर गई और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे काे खंगाला।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article