थावे मंदिर पहुंचे सम्राट चौधरी तेजस्वी यादव पर जमकर बोले।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

गोपालगंज पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद सम्राट चौधरी ने थावे के लछावर स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया।इस बैठक में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष हरि सिंह,पूर्व सांसद जनक राम ,प्रदेश महामंत्री मिथलेश तिवारी सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।

बैठक के बाद सम्राट चौधरी ने प्रेसवार्ता की।इस दौरान सम्राट चौधरी ने पत्रकरो को संबोधित करते हुए कहाकि साढ़े चार सौ वर्षो से इस देश के सनातन धर्मो के लोग इंतजार कर रहे थे ।कि हमारे प्रभु श्रीराम टेंट में विराजमान है।लेकिन आगामी 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और साधु संतो के द्वारा उनको भव्य राम मंदिर में स्थापित करने का काम किया जाएगा ।सनातन धर्म के लोगों का सपना साकार हो गया है।प्रभु श्रीराम साढ़े चार सौ वर्षों के बाद भव्य मंदिर में स्थापित होंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के डिप्टी सीएम तेजश्वी यादव के ,किसी का तबियत खराब होने पर वह मंदिर जाएगा या अस्पताल ,वाले बयान पर सम्राट चौधरी ने कहाकि इसका दोषी दो लोग है।उनके माताजी और पिताजी 15 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे लेकिन काम नही किया। तभी तो अब हॉस्पिटल की चिंता करनी पड़ रही है।धर्म आत्मा की शांति के लिए है।और इलाज ,अस्पताल शरीर के शांति के लिए है।जिस व्यक्ति को यह समझ नही है उसपर क्या बोलना है। उन्होंने कहाकि लेकिन कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी के दादाजी ,पिताजी,और दादीजी ने देश को लूटने का काम किया है।इसी लिए गरीबो का कल्याण नही हो पाया है।उन्होंने कहाकि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबो के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई है।आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा 40 की 40 सीटें बिहार में जीतेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article