कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मायागंज अस्पताल में मॉकड्रिल कर जांची गई तैयारियां

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बिहार में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है राजधानी पटना में हाल के दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ गई है स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी अस्पतालों को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं इसी क्रम में पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल मायागंज में मॉकड्रिल किया गया यह मॉकड्रिल अस्पताल परिसर में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आपात स्थिति में स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों की जांच करना था.

10 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम की देखरेख में मॉकड्रिल अस्पताल अधीक्षक डॉ.अभिलेश कुमार ने बताया कि मॉकड्रिल डॉक्टरों की 10 सदस्यीय विशेष टीम की देखरेख में किया गया उन्होंने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए मायागंज अस्पताल पूरी तरह से तैयार है कोविड वार्ड की स्थापना की जा चुकी है, जिसमें 20 बेड की व्यवस्था की गई है साथ ही अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट भी पूरी तरह से क्रियाशील कर दिया गया है ताकि गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की किसी भी तरह की किल्लत न हो पिछली बार की तुलना में बेहतर तैयारी डॉ. अभिलेश कुमार ने यह भी कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ज्यादा सजग है सभी प्रमुख अस्पतालों के अधीक्षकों एवं मॉडल पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियमित समीक्षा की जा रही है मायागंज अस्पताल में कोविड संक्रमण से बचाव को लेकर साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर सुविधा, ऑक्सीजन सप्लाई, दवाइयों के स्टॉक और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है नोडल पदाधिकारी को अस्पताल परिसर में कोविड से बचाव के लिए सभी आवश्यक इंतजामों को लागू करने का निर्देश दिया गया है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article