AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना डीएम का कड़ा निर्देश : अतिक्रमण पर ढिलाई नहीं, थानेदार होंगे सस्पेंड

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना : राजधानी पटना में अतिक्रमण और ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर ज़िला प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने साफ कर दिया कि अगर किसी भी क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण मिला तो संबंधित थानेदार को तुरंत निलंबित किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि 20 दिनों से चल रहे अभियान के बावजूद सिर्फ तीन अतिक्रमणकारियों पर ही मामला दर्ज किया गया है, जो बेहद असंतोषजनक है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि खानापूर्ति वाली कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रमुख सड़कों पर जाम की समस्या

जिलाधिकारी ने नेहरू पथ, जेपी गंगापथ, हवाई अड्डा रोड, अशोक राजपथ और दीघा-आशियाना रोड जैसी सड़कों को शहर की लाइफलाइन बताते हुए कहा कि इन पर अतिक्रमण की वजह से आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। उन्होंने ट्रैफिक एसपी को निर्देश दिया कि वे खुद सड़कों पर उतरकर स्थिति का जायजा लें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दोबारा कब्जा करने वालों पर एफआईआर

डीएम ने आदेश दिया कि जिन लोगों ने अतिक्रमण हटने के बाद फिर से कब्जा किया है, उनके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही, नगर विकास, पथ निर्माण, बिजली विभाग और पुलिस मिलकर समन्वय के साथ कार्रवाई करें।

पुलिस की लेटलतीफी पर नाराज़गी

बैठक में डीएम ने यह भी सवाल उठाया कि कई बार अभियान के दौरान पुलिस समय पर क्यों नहीं पहुंचती। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह ढिलाई जारी रही तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

बैठक में ट्रैफिक एसपी, एडीएम नगर व्यवस्था, एसडीओ, डीएसपी और नगर कार्यपालक पदाधिकारी समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।