BIG BREAKING- आपसी वर्चस्व कायम और एम्बुलेंस चलाने को लेकर दो गुटों में जमकर हुई गोलीबारी, मौके से तीन खोखा बरामद, पहले भी हो चुकी है घटना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- PATNA- राजधानी पटना में अपराधी बेलगाम हो गए है और यही वजह है कि आये दिन अपराधी एक बड़ी घटना को अंजाम देते नजर आ रहे है। अपराधियों ने फिर एकव बार दिन दहाड़े गोलीबारी की वारदात को अंजाम दे इलाके को थर्रा दिया है। ताजा मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित pmch सरकारी अस्पताल के पास का है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

जहां pmch से मरीन ड्राइव की ओर बने एंबुलेंस स्टैंड के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम देकर इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इधर गोलीबारी की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहां से पुलिस ने 3 खोखा बरामद किया है।

 

 

पुलिस मरीन ड्राइव पर लगेव सीसीटीवी कैमरे को खंगाल अपराधियों की पहचान करने में जुटी है इस मामले की जानकारी देते हुए पीरबहोर थाना प्रभारी मो हलीम ने बताया की सूचना पर पुलिस पहुंची जहां से 3 खोखा बरामद हुआ हैं ।

 

 

घटना स्थल से अपराधी फरार हो गए आस पास के लोगों से पूछताछ जारी है फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों द्वारा घटना को अंजाम देने का मामला दर्ज किया है वही घटना का आवेदन किसी की ओर से नहीं दिया गया है पुलिस की अनुसंधान जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article