आज से शुरू हुआ सिपाही भर्ती परीक्षा,शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से परीक्षा संपन्न कराने की पूरी तैयारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- बिहार के नालंदा जिले में आज से सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन शुरू हो गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए 18,110 से अधिक युवाओं ने इस प्रतिष्ठित पद के लिए अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया है।

परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। बिहार शरीफ में 25 अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की मदद से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की नकल या धांधली को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला।लेकिन पेपर लीक को लेकर परीक्षार्थियों में डर का माहौल भी देखा गया।स्टूडेंट्स समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। उन्होंने बताया कि वे इस परीक्षा के लिए काफी मेहनत की है और उन्हें उम्मीद है कि वे इसमें सफल होंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article