उत्तर बिहार का देवघर बाबा गरीबनाथ धाम में पहली सोमवारी को हजारों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-बिहार के मुजफ्फरपुर में सावन की पहली सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में आधी रात से आस्था और भक्ति का जन सैलाब उमड़ पड़ा, हजारों शिवभक्त कांवर लेकर पहलेजा घाट से पवित्र गंगाजल जलबोझी कर बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया, इस दौरान पूरा इलाका हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा. पूरा मंदिर परिसर में बोल बम के नारों से गुंजायमान हो उठा.

कांवरियों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिला. कांवरियां अरघा में जलभिष्के कर रहे है, आपको बता दें की कांवरियों की लंबी लंबी कतार लग रही है, रात बारह बजे से ही हर हर महादेव से बाबा गरीबनाथ की नगरी गूंज उठी. पहली सोमवारी पर लगभग एक लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया. वही मंदिर परिसर में सुरक्षा के ब्यापक इंतजाम किए गए. चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है. मेडिकल टीम भी हर जगह मौजूद है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article