उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पश्चिम चंपारण में मतदाताओं से की अपील- परिवारवाद नहीं राष्ट्रवाद पर वोट करें

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज पश्चिमी चंपारण के चनपटिया विधानसभा के सिरिसिया और यादव छापड गाँव मे आयोजित चुनावी चौपाल में शामिल हुए और एनडीए प्रत्याशी संजय जायसवाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि यहां की जनता के भाजपा के प्रति समर्पण भाव देखकर साफ है कि आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए यहां की जनता संकल्पित है। उन्होंने लोगो से परिवारवाद नहीं राष्ट्रवाद पर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवारवाद लोकतंत्र के लिए खतरा है।

 

उन्होंने कहा कि आज एक तरफ भाजपा और एनडीए देश का सम्मान बढ़ा रही है, सुरक्षा को मजबूत बना रही है। विरासत का सम्मान, विकास की योजनाओं के साथ ही गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और राजद के गठबंधन का उद्देश्य है मिलकर लड़ना और जीतकर लूटना। इन्हें लूटने की स्वतंत्रता कतई नहीं देना है। बिहार को जिस अराजकता से जदयू और भाजपा ने उबारा है उसे फिर से नहीं लाना है।

 

श्री सिन्हा ने कहा कि आज भी बिहार की जनता उस जंगल राज को नहीं भूली है। उन्होंने कहा कि आज देश में विकास हो रहा है, जिसकी चर्चा दुनिया में हो रही है। एक समय था जब बिहार बदनाम हो गया था।

 

उन्होंने लोगो से देश की मजबूती और समृद्धि के लिए एनडीए को वोट देने की अपील की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article