एक बार फिर सुनीता विलियम्स ने रचा इतिहास,तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए भरी उड़ान, देखिए….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने बुधवार को तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरीं। आपको बता दे की वह बोइंग के सीएसटी-100 स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरने वाली पहली सदस्य बन गई हैं। साथ ही इस तरह के मिशन पर जाने वाली पहली महिला भी हैं।

विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर बोइंग का क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से रवाना हुआ। 58 वर्षीय विलियम्स उड़ान परीक्षण की पायलट हैं, जबकि 61 वर्षीय विल्मोर मिशन के कमांडर हैं। यह मिशन पहले कई बार प्रभावित हो चुका है। इसके गुरुवार दोपहर 12:15 बजे अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article