- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- अगर आपने भी एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस से फ्लाइट का टिकट करा रखा है तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. इस एयरलाइंस को अपनी 70 फ्लाइट कैंसल करनी पड़ी है. दरअसल एयरलाइंस के कई मेंबर्स सामूहिक रूप से बीमारी की छुट्टी (Mass Sick Leave) पर चले गए हैं, जिस कारण कंपनी को यह कदम उठा पड़ा है.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
सूत्रों ने बताया कि चालक दल के अनेक सदस्यों ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी में कथित कुप्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन के रूप में बीमार होने की सूचना दी है. सूत्रों ने बुधवार को कहा कि सोमवार शाम से कई विमान कर्मियों ने बीमार होने की सूचना देना शुरू कर दिया और चालक दल के सदस्यों की पर्याप्त संख्या नहीं होने की वजह से कोच्चि, कालीकट तथा बेंगलुरू समेत अनेक हवाईअड्डों पर कई उड़ान रद्द कर दी गई हैं
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

