सड़क हादसे में फौजी सहित एक युवक की दर्दनाक मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर: अकबरनगर थाना क्षेत्र के चौक के समीप दो बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे कि उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने परिजनों को दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृत युवक का पहचान किया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।आपको बता दे कि मृतक मनोज कुमार फौज में है। जम्मू कश्मीर में उसकी पोस्टिंग है। हाल के दिनों में छुट्टी पर आया था मार्केट जाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। जिसमें उसकी मौके पर ही जान चली गई।।जबकि दोस्त पल्लव कुमार की भी इस हादसे में जान चली गई। पल्लव पढ़ाई करता था। मरने वाले पहचान सुबोध राय के 30 वर्ष के पुत्र आर्मी जवान मनोज कुमार एवं दूसरा उदय कुमार राय के पुत्र पल्लव कुमार (25) के रूप में की गई है।।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भागलपुर के तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अकबरनगर चौक के समीप उसे रौंद दिया। जिससे कि दोनों युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। रक्त ज्यादा वह जाने से दोनो युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के पिता सुबोध राय ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर मृतक मनोज और उनके दोस्त मार्केट के तरफ जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया।जिससे कि उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article