- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- विभिन्न ट्रेनों में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ इन दिनों लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आपको बता दे की दानापुर डिवीजन के वरीय मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त प्रकाश कुमार पांडा के निर्देश पर सोमवार को बक्सर रेलवे स्टेशन पर चलाए गए सघन जांच अभियान के तहत 33 लोगों को विभिन्न आरक्षित कोचों में अनाधिकृत यात्रा करते गिरफ्तार किया गया है।
आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उनके नेतृत्व में सोमवार को विभिन्न ट्रेनों के महिला और दिव्यांग कोचों में अनधिकृत यात्रा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल एवं सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार राय तथा अन्य कर्मियों के साथ रेल अधिनियम के तहत विभिन्न ट्रेनों की जांच की गई।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

