इंस्टाग्राम पर प्रेम जाल में फंसी विवाहिता, शादी के चार महीने बाद प्रेमी संग घर छोड़ फरार

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कतरीसराय थाना क्षेत्र के छाछुबिगहा गांव में सोशल मीडिया की दोस्ती एक विवाहिता के वैवाहिक जीवन पर भारी पड़ गई। इंस्टाग्राम पर बने रिश्ते ने शादी के महज चार महीने बाद ही उसके घर-परिवार को तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, कैलू राम की बेटी निशा कुमारी की शादी चार माह पहले राजगीर के विस्थापित नगर निवासी सोनू कुमार से हुई थी। शादी से पहले ही निशा की मुलाकात जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मंजोश गांव के रितिक कुमार (पिता – ओमप्रकाश सिंह उर्फ मिंटू सिंह) से इंस्टाग्राम पर हो चुकी थी। पिछले छह महीनों से दोनों के बीच लगातार बातचीत और नजदीकियां बढ़ती गईं।

कुछ दिन पहले निशा मायके आई और वहीं से अपने प्रेमी के बुलावे पर घर छोड़कर चली गई। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन नाकाम रहने पर उसकी मां सविता देवी ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग से युवती का पता लगाया गया। तकनीकी निगरानी और सिकंदरा थाना पुलिस की मदद से दो दिनों के भीतर उसे रितिक के घर से बरामद कर लिया गया। पुलिस के पहुंचते ही युवक फरार हो गया।

बरामद विवाहिता को जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि आरोपी युवक की तलाश जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article