छठ में गए पूजा करने अपने भाई के घर, 5 लाख रुपए कैश सहित 35 लाख के गहनों पर चोरों ने कर दिया हाथ साफ

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- चोरों ने एक बार फिर पटना पुलिस को चैलेंज दे डाला है. जहाँ चोरों ने एक घर को पूरी तरह से साफ कर दिया है। ताजा मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित दरियापुर गोला स्थित सीसी बोतल गली का है। जहां एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार के घर में भीषण चोरी की घटना को चोरों ने शुक्रवार के तड़के सुबह अंजाम दिया है।वहीं इस मामले में पीड़ित मकान मालिक नीलकमल ने बताया कि घर के परिवार अपने भाई के घर दलदली छठ पर्व में गए थे। शुक्रवार की अहले सुबह 6 बजे अपने कमरों सहित घर के मेन गेट पर ताला लगा अर्घ्य देने घाट पर गए। वही लगभग 9. 30 बजे जब घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट पर ताला टूटा हुआ है।

जब पीड़ित अपने कमरे का नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। अलमीरा में रखे लगभग 35 लाख के सोने और चांदी के जेवरात सहित 5 लाख कैश की चोरी हुई है। दरअसल चोरों ने गैस कटर के जरिए ठीक लॉकर के वॉल को काटा और उसमें रखे जेवरात और रूपयों को लेकर रफूचक्कर हो गया।

चोरों ने घर में इंट्री करते ही सीसीटीवी कैमरे को तोड़ डाला साथ ही हार्डडिस्क में लगे चिप को निकाल लिया फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने अपनी पहचान छुपाने की पूरी कोशिश की है। गौरतलब हो कि वारदात की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article