तीन की संख्या मे अज्ञात बदमाशों ने क्लीनिक में घुसकर होमियोपैथी चिकित्सक से मांगी रंगदारी,विरोध करने पर की मारपीट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा…नालंदा जिले में भी अपराधियों के हौसले बुलंद है तभी तो आम आदमी से लेकर शहर के चिकित्सक अपने आप को असुरक्षित समझ रहे हैं। ताजा मामला बिहार थाना क्षेत्र इलाके के नईसराय गौरागढ़ की है जहां दिन दहाड़े तीन बदमाशों ने होम्योपैथी डॉक्टर के क्लीनिक में घुसकर रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने चिकित्सक के साथ मारपीट भी की। दरअसल चिकित्सक रोजाना की तरह नईसराय स्थित रिलायबल होमियो फार्मेसी में मरीज को देख रहे थे।

इसी दौरान तीन की संख्या में तीन बदमाश अचानक क्लीनिक के अंदर घुसकर सभी मरीजों को डरा धमका कर बाहर निकाल दिया। तीनों बदमाशों ने चिकित्सक से रंगदारी की मांग की थी।चिकित्सक ने जब इसका विरोध किया। तीनों बदमाशों ने चिकित्सक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।चिकित्सा के द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना की पूरी वाक्या वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। वही इस घटना के बाद इंडियन होम्योपैथिक संगठन नाराजगी जताई है।सरकार से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article