दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग हादसे में मां-पुत्र घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र में दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई इस हादसे में मां पूरी तरह झुलस गई जबकि 8 वर्षीय पुत्र आग के चपेट में आ गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किचन में दूध गर्म कर रहा था दूध गर्म होने के बाद जैसे ही गैस को बंद करने के लिए गई तो पाइप से गैस लीकेज हो गया जिसके कारण आग लग गई घटना में घायल हबीबपुर थाना क्षेत्र निवासी अनिता कुमारी (30) और बेटा अंश कुमार (8) को परिजनों ने जख्मी हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद परिजनों ने आग पर किसी तरह काबू पाया घायल महिला अनीता कुमारी ने बताया कि किचन में दूध गर्म करने के लिए दिए थे।

दूध गर्म हुआ तो गैस को जैसे ही बंद करने की कोशिश की तो गैस लीकेज हो गया। जिसके कारण आग लग गई हादसे में महिला समेत उनके पुत्र झुलस चुकी है। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया और घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। महिला ने आगे बताया कि आग लगने के बाद गैस ब्लास्ट हो गई। पूरा रूम आग की लपटे था। हालांकि हमारे समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article