नीट परीक्षा को लेकर कांग्रेस ने किया यूपी में जबरदस्त प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए अजय राय….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में धांधली के विरोध में कांग्रेस ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

अजय राय के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय से कूचकर विधान भवन का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान अजय समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अजय राय ने आरोप लगाया कि परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी हुई और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात व हरियाणा में नीट परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले कई आरोपितों को गिरफ्तार भी किया गया है। जिससे पूरी परीक्षा ही आशंका से घिर गई है। भाजपा शासित राज्यों में युवओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आये दिन पर्चा लीक होने की घटनाएं हो रही हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article