फांसी के फंदे से नव विवाहिता का शव घर के अंदर से बरामद, मायके वालों ने लगाया हत्या करने का आरोप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कैमूर फांसी के फंदे से एक नव विवाहिता का शव घर के अंदर से बरामद किया गया है। इस मामले में मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज में बाइक नहीं देने पर। हत्या करने का आरोप लगाया है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

यह घटना कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव में घर के अंदर विकास चौधरी की पत्नी मंजू देवी नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे से झूलते मिला।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को घर के पंखे की कुंडी से उतारते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।

 

इस मामले में मृतका की  विधवा मां मुन्नी देवी ने बेटी के ससुर सुरेंद्र चौधरी, सास धनवता देवी, पति विकास चौधरी व देवर गोलू उर्फ शशिकांत चौधरी के ऊपर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 

आवेदन में दहेज में बाइक नही देने को लेकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। इधर पुलिस मामले मे आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article