फुलवारी शरीफ में दो नाबालिक बच्चियों के दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

पटना के फुलवारी शरीफ में दो नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मुख्य आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक से कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का यह मानना है कि पूछताछ के क्रम में युवक ने अपनी संलिप्ता इस मामले में स्वीकार कर ली है। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपी को संपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा करके जल्द से जल्द स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मामले की पुष्टि करते हुए पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि फुलवारी शरीफ में दो नाबालिक बच्चियों के साथ हुई घटना का उद्वेदन शुक्रवार को कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति की संलिप्त प्रकाश में आई थी। उस व्यक्ति को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति ने विस्तार से घटना की जानकारी दी है। आगे पुलिस घटना के सभी साक्ष्य को इकट्ठा करके जल्द से जल्द उस व्यक्ति को सजा दिलाने की तैयारी में जुट गई है।

बताते चलें कि फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सहेली जिसकी उम्र लगभग 10 वर्ष एवं 8 वर्ष बताई गयी है, सोमवार को अपने घर के जलावन लाने के लिए पास मे गई थी। इस दौरान दोनों सहेली अचानक लापता हो गई थी। परिवार वाले लोगों ने दोनों को खोजने का काफी प्रयास किया था, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला था। मंगलवार को परिवार के लोगों को सूचना मिली कि दोनों लापता सहेलियां का शव कुछ दूर एक चवर में पड़ा है। परिवार के लोग आनन फानन में जब वहां पहुंचे तो देखा कि एक बच्ची बादहवास वहां बैठी थी, जबकि एक बच्ची का शव एक बाउंड्री के नजदीक पड़ा था। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी। गांव के लोगो ने इसकी सूचना फुलवारी शरीफ थाने को दी थी। सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया था।

घटना के 5 दिन बाद पुलिस ने कड़ी मेहनत करके इस हत्या और दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है। देखना होगा इस मामले में और किन-किन लोगों की संलिप्ता और घटना का कारण है स्पष्ट हो पाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article