बिजली बिल के नाम पर साइबर ठगी, ठगों ने दो दोस्तों के अकाउंट किए खाली

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK – साइबर अपराधियों ने बिजली बिल का झांझा देकर पहले एक दोस्त के खाते 5 हजार रूपये उड़ा लिये । वहीं पैसा वापस करने के नाम पर दूसरे दोस्त के खाते से भी 1.5 लाख रूपये निकाल लिये. जिसके बाद साइबर ठगी के शिकार दोनों दोस्तों ने साइबर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है ।

बताया गया कि कुछ दिन पहले मुंगेर में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलवा घाट निवासी ओमप्रकाश महतो के पुत्र निवास कुमार के मोबाइल पर फोन आया. जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि उसके बिजली के मीटर का नंबर बदल गया है । जिसे वेरिफाय करने के लिये 10 रूपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा । जिसके बाद फोन करने वाले ने उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजकर 10 रूपये जमा करने को कहा । निवास ने जैसे ही 10 रूपये जमा करने के लिये अपना यूपीआई आईडी खोला । वैसे ही उसके खाते से 5 हजार रूपये निकल गये । उसने जब दोबारा उस नंबर पर फोन कर 5 हजार रूपये निकलने की बात कही तो फोन करने वाले ने उसके खाते में वापस पैसे जाने में तकनीकी परेशानी की बात कहकर दूसरा खाता नंबर देने को कहा ।

जिसके बाद निवास ने अपने दोस्त बेलवा घाट निवासी फेकन महतो के पुत्र शिवनंदन महतो से बता कराया. शिवनंदन से बात करने पर साइबर ठग ने उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा । उसने जैसे ही लिंक खोला । उसके खाते से तीन बार में कुल 1 लाख 50 हजार साइबर ठगों ने निकाल लिये । जिसके बाद साइबर ठगों ने फोन कट कर दिया । वहीं पैसे निकलने के बाद दोनों दोस्त परिजन के साथ साइबर थाना पहुंचे । जहां मामले की लिखित शिकायत की । साइबर थानाध्यक्ष सह यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि मामले में आवेदन दिया गया है. पुलिस जांच कर रही है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article