बिहारशरीफ में राष्ट्रीय जनता दल के 28 वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -नालंदा जिला राजद कार्यालय बड़ी पहाड़ी बिहारशरीफ में राष्ट्रीय जनता दल के 28 वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु युवाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि आज ही के दिन 5 जुलाई 1997 को राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितिवश दल से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल का निर्माण किया।

उस समय से लागातार राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के मार्गदर्शन एवं यूथ आईकॉन बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल निरंतर अपना विस्तार देश स्तर पर कर रहा है। विगत 28 वर्षों में देश की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल लगातार गरीबों और वंचितों की लड़ाई लड़ने का काम किया है। राजद नेताओं ने कहा कि देश आज संक्रमण काल के दौरा से गुजर रहा है। वैसी परस्थिति में हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के नीति और संकल्प को जन जन तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article