भागलपुर: मोबाइल टावर में शॉर्ट सर्किट से आग, 10 गांवों की नेटवर्क सेवा प्रभावित

शॉर्ट सर्किट से धधका मोबाइल टावर, 10 गांवों की नेटवर्क सेवा ठप

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के मुरहन गांव में स्थित मोबाइल टावर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन टावर में लगे कई महत्वपूर्ण तकनीकी उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोबाइल टावर परिसर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण करीब एक घंटे तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पुलिस को दी गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

स्थानीय निवासी रवि राज ने बताया कि आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट है। उन्होंने कहा कि टावर परिसर में लगी दो महत्वपूर्ण मशीनें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे संचार सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा।

आग लगने के बाद मुरहन स्थित मोबाइल टावर से जुड़े करीब 10 गांवों में नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हो गईं। उपभोक्ताओं को कॉलिंग और डेटा सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के काफी देर बाद तक जिओ कंपनी का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन अब हालात नियंत्रण में हैं। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article