मतदान को लेकर जीविका दीदियों ने चलाया जागरूकता अभियान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

सासाराम:  लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदाताओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से शनिवार को नगर निगम सासाराम के वार्ड संख्या 5 में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम सासाराम के पदाधिकारी, कर्मी एवं जीविका दीदियों ने बढ़-चढ़ का हिस्सा लिया। इस दौरान नगर निगम के आंगनबाड़ी केंद्रों पर जीविका दीदियों ने मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शपथ ली तथा पूरे वार्ड में घूम-घूम कर लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं जागरूकता अभियान के दौरान मतदान से संबंधित विभिन्न स्लोगन लिखे तख्ती व बैनर लेकर नारे भी लगाए तथा सभी को मतदान के दिन अपने घरों से निकलकर वोट देने की अपील की।

जागरूकता कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए नगर निगम की उपनगर आयुक्त मेमून निशा ने बताया कि नगर निगम के वार्ड संख्या पांच में आज मतदाता जागरूकता अभियान जोर शोर से चलाया गया है। जरूरत पड़ने पर इस अभियान में और अधिक सक्रियता लाई जाएगी तथा इसे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि नगर निगम क्षेत्र के एक भी मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article