के.के पाठक को नमो सरकार की हरी झंडी, बिहार के स्कूलों में दिखेगा अब बड़ा बदलाव

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पटना:  बिहार के 71 हजार प्रारंभिक विद्यालयों में नए व अतिरिक्त वर्ग-कक्षाओं के निर्माण पर 272 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह राशि केंद्र सरकार से नए वित्त वर्ष में केंद्रांश के रूप में मिलेगी। 29 हजार मध्य विद्यालयों में तीन-तीन कक्षाओं का निर्माण भी कराने का प्रस्ताव था। 2379 माध्यमिक विद्यालयों में स्थापित होंगे दो-दो स्मार्ट क्लास नये वित्त वर्ष में राज्य निधि मद से उन्नयन बिहार प्रोजेक्ट के तहत 2,379 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में दो-दो स्मार्ट क्लास का निर्माण भी किया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन पर कुल 115 करोड़ रुपये खर्च किए जाने के बाद चयनित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में दो-दो स्मार्ट क्लास निर्माण हो सकेगा। इतना ही नहीं राशि से विद्यालय अपने यहां रंगाई-पुताई, छोटी मरम्मत, लाइट, पंखा, प्रिंटर और फर्नीचर आदि की भी खरीद कर सकेंगे। 30435 हजार प्राथमिक विद्यालयों में दो-दो अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 में प्रस्ताव दिया था। चयनित विद्यालयों को अप्रैल में राशि उपलब्ध करायी जाएगी। चयनित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में दो-दो स्मार्ट क्लास निर्माण संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। होंगे। सभी स्मार्ट क्लासेज में कंप्यूटर और प्रोजेक्टर के जरिए बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसके लिए पाठ्यक्रम से संबंधित मैटेरियल का साफ्टवेयर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article