मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा मुंगेर सदर अस्पताल पहुंच कर स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर व कर्मचारियों को राखी बांधी गई

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK – मुंगेर में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा मुंगेर सदर अस्पताल पहुंच कर स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर व कर्मचारियों को राखी बांधी। जहाँ इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगो के बीच रक्षाबंधन के महत्व को समझाया तो वही कार्यकर्ताओं व सुरक्षा कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। प्रान्त सयोजिका मनु प्रिया ने बताया की रक्षाबंधन का पर्व भारतीय संस्कृति का एक महत्त्वपूर्ण त्योहार है।

हम सभी रक्षा का संकल्प करते हैं-रक्षा धर्म की, रक्षा राष्ट्र की, रक्षा सनातनी संस्कृति की, रक्षा संस्कारों की, रक्षा प्रकृति मां की, रक्षा हिदू जीवन मूल्यों की, रक्षा गो माता की का हम संकल्प लेते हैं। जिस तरह से भाई मुसीबत पड़ने पर अपनी बहनों की रक्षा करते है डॉक्टर हो पुलिस कर्मी हो या प्रशासनिक अधिकारी हो वे हम लोगों की रक्षा करते है । ऐसे में उन्हें रक्षा सूत्र बांधना ये हमारी परंपरा रही है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article