मुंगेर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मिनी गन फैक्ट्री का संचालन करते हुए पति पत्नि को किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- मुंगेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगटा थाना क्षेत्र माल पोकड़ी गांव निवासी बबलू प्रसाद सिंह ऊर्फ बबलू मंडल के में छापेमारी कर उसके द्वारा अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित करने का पर्दा फाश किया है और इस मामले में बबलू मंडल और उसकी पत्नी फुलवा देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से 7 देशी कट्टा, 1जिन्दा कारतूस,1खोखा,17 अर्धनिर्मित बैरल के साथ हथियारों कि तस्कारी के लिए उपयोग में लाए जाने वाली एक अपाची मोटर साइकिल और एक सूमो विक्टा चार पहिया वाहन भी बरामद की है और अवैध हथियार बनाने का ढेर सारा औजार भी बरामद किया है।

इस मामले में मुंगेर एसपी सैय्यद इमरान मसूद ने अपने कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि ये लोग खुद ही अवैध हथियार बनाते थे और खुद ही उसकी तस्करी भी करते थे। पुलिस इनका अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article