“कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा”, CM सम्राट का सख्त संदेश-हरे गमछे वाले को भी AI पहचान लेगा

हर बिहारी बने बिहार की ताकत

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में शनिवार को आयोजित AI समिट का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बिहार को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और प्रवासी बिहारियों की भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर रह रहे बिहारियों को अब राज्य से जुड़ने और योगदान देने का समय है..जो जहां है, वहां रहकर भी बिहार के विकास में सहयोग कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो जहां है, वह अपनी कर्मभूमि से भी जन्मभूमि के लिए योगदान दे सकता है.. बिहार लौटिए, यह तो मैं कहूंगा ही.. लेकिन जो लोग देश-दुनिया में अच्छा काम कर रहे हैं, वे वहां रहकर भी बिहार के लिए कुछ कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि हर बिहारी को अपनी मिट्टी का कर्ज उतारने की कोशिश करनी चाहिए।
काम में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि काम में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो अधिकारी कार्यों को लटकाएंगे, उन्हें 30 दिनों के भीतर निलंबित कर दिया जाएगा। इसके लिए चरणबद्ध नोटिस प्रणाली लागू की गई है, जिसमें 10 दिन, 20 दिन और 25 दिन पर नोटिस भेजा जाएगा, और अंतिम रूप से 30वें दिन सस्पेंशन की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी पुलिस को खुली छूट देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जाति या धर्म नहीं होता और जो भी कानून को चुनौती देगा, उसे 48 घंटे के भीतर जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस को कार्रवाई में पूरी स्वतंत्रता दी गई है।
राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। इसके लिए ‘सहयोग कार्यक्रम’ के तहत पंचायत स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उन्हें तकनीक के माध्यम से समाधान देने की कोशिश की जा रही है।
पटना में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए AI आधारित कैमरे लगाए गए हैं
उन्होंने यह भी बताया कि पटना में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए AI आधारित कैमरे लगाए गए हैं, जो पहचान और निगरानी में मदद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक का उपयोग पारदर्शिता और बेहतर शासन व्यवस्था के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर AI को कहेंगे कि हरे गमछे वाले को पकड़ना है, तो वह उसे पहचान लेगा हालांकि मेरा किसी खास व्यक्ति की तरफ इशारा नहीं है। मेरे लिए अपराधी सिर्फ अपराधी है, उसकी कोई जाति नहीं होती। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि पुलिस को कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article