यातायात पुलिस को व्यवस्था दुरुस्त करने और वर्षा धूप से बचाव के लिए मिलेगी राहत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-भागलपुर यूं तो भागलपुर में पटना के तर्ज पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ई तकनीक से वाहनों की निगरानी की जा रही है वहीं ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर चालान भी काटा जा रहा है फिर भी जाम की स्थिति शहर में बनी रहती है इसको लेकर यातायात पुलिस ने एक और कवायत की है यातायात को और दुरुस्त बनाने के लिए आज भागलपुर के घंटाघर चौक और उल्टा पुल पर ट्रैफिक पुलिस की सहायता से लोगों को सुविधा पहुंचाने के लिए यातायात पुलिस के लिए केबिन बनाया गया जहां पर खड़े होकर यातायात पुलिस वाहनों को दिशा निर्देश देते दिखेंगे साथ ही धूप और बारिश से वह अपने आप को बचाव भी कर पाएंगे, दोनों केविन स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा प्रदत्त की गई है जिसका विधिवत उद्घाटन भागलपुर एसबीआई के सीनियर पदाधिकारी ने किया वहीं इस उद्घाटन सत्र में वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार, डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी एवं कई थानों के थानेदार सहित यातायात पुलिस मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article