युवती गई थी कोचिंग पढ़ने लेकिन रेलवे ट्रैक पर मिला श/व, मचा हड़कंप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र के एसएस बालिका उच्च विद्यालय के मुख्य गेट के समीप रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान परस्थिति में छात्रा का शव बरामद हुआ है। लड़की के सिर पर गंभीर चोट का निशान है। परिजन सूत्रों के माने तो मृतिका 6 बजे सुबह कोचिंग पढ़ने के लिए नाथनगर गई हुई थी।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

तय समय पर घर वापस नहीं लौटने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। इसके बाद गांव वालों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान रेल से कट कर उसकी मौत हो गई है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन- फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, और मानसी की पहचान की।

 

जहां पर परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। मृतका की पहचान मधुसुधनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द निवासी 17 वर्षीय मानसी कुमारी के रूप में की गई है।

 

मानसी रोज के तरह कोचिंग पढ़ने के लिए नाथनगर जाती थी। शुक्रवार को भी अहले सुबह गई थी। वापस लौटने के दौरान भागलपुर से जमालपुर जाने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस के चपेट में आ गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article