- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- बिहार में लोकसभा के छठे चरण का चुनाव समाप्त होने के बाद अब सातवें चरण के लिए तमाम दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। बता दे की इस चरण में मतदान 1 जून को होगा। वहीं सातवें और अंतिम चरण में बिहार की आठ सीटों पर मतदान होगा। जिसमें सबसे हॉट सीट काराकाट बना हुआ है। यहां लगातार केंद्रीय नेताओं की चुनावी जनसभा हो रही है। ऐसे में अब आज यानी बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बिहार में जनसभाएं करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार में तीन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। काराकाट के विक्रमगंज, बक्सर के दिनारा और पटना साहिब के बख्तियारपुर में राजनाथ सिंह की सभा होगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को पटना एयरपोर्ट पहुचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से काराकाट जाएंगे।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

