राजगीर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का सपना जल्द होगा पूरा, कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही प्रशासन एक्टिव

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK नालंदा – पर्यटक स्थल राजगीर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का सपना जल्द पूरा होने वाला है। नीतीश कैबिनेट से पास होते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। शुक्रवार को जिला भू-अर्जन व अंचल कार्यालय के अमीनों ने राजगीर प्रखंड के महादेवपुर व पिलखी मौजा में जमीन की मापी की। इनमें से 4.29 एकड़ महादेवपुर मौजा तो शेष पिलखी में है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसकी घोषणा होते ही नालंदा जिले में खुशी की लहर दौड़ गयी है। राजगीर में तो उत्सव-सा माहौल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2021 में वेणुवन उद्घाटन के दौरान राजगीर में हवाई अड्डा निर्माण की घोषणा की थी। प्रभारी अंचल पदाधिकारी आकाशदीप सिन्हा की देख-रेख में नापी की प्रक्रिया शुरू की गयी। सूत्रों की मानें तो हवाई अड्डा निर्माण के लिए वर्ष 1972 में ही 41 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था। फिलहाल हवाई अड्डा के लिए 48 सौ फीट लंबी और 32 सौ फीट चौड़ी भूमि उपलब्ध है। कुछ और जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया चल रही है। जमीन नापी का काम अगले दो-तीन दिनों में पूरा हो जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article