वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप जब्त, सात मवेशी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -कैमूर मे गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप को जप्त किया और पिकअप में लोड किए गए सात मवेशियों को बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बताई जाती है।

मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 2 पर एमपी कालेज के समीप चेकिंग के दौरान एक पिकअप से पुलिस ने 7 मवेशी को जब्त किया है। इस दो तस्कर भभुआ कुंज गांव निवासी रामायण गोड का पुत्र राहुल गोड व दुर्गावती के धनेक्षा निवासी अजीज मिया का पुत्र अब्दुल खालिद को गिरफ्तार का थाना ले जाया गया। थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में कागजी कार्रवाई की। कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने दोनों पशु तस्करों का मेडिकल जांच कराया और मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article