विद्यालय के शिक्षक द्वारा अपने सहयोग राशि से तिथि भोज का आयोजन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-भागलपुर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत बच्चों के लिए बीच बीच में अभिभावक, पोषक क्षेत्र के आम नागरिक तथा विद्यालय के शिक्षक द्वारा अपने सहयोग राशि से तिथि भोज आयोजित किया जाए ।

इसी के तहत विभाग द्वारा सभी प्रखंडों में शनिवार को कम से कम एक विद्यालय में तिथि भोज के आयोजन का सुझाव दिया है जिसके अन्तर्गत मध्य विद्यालय पिस्ता के शिक्षकों ने बच्चों के लिए तिथि भोज आयोजित किया जिसमें बच्चों को पुड़ी,सब्जी और खीर खिलाया गया। बच्चे काफी उत्साहित थे। इस अवसर प्रखंड साधन सेवी मध्यान्ह भोजन योजना श्याम बाबू, प्रधानाध्यापक राजन कुमार झा, शिक्षक मनोज कुमार, विद्या कुमारी, आशा कुमारी, निधि, रेणुका रमण , रीता महतो, हीरु कुमारी ,अंजना कुमारी झा, अनिल कुमार, पूजा कुमारी तथा सभी रसोईया उपस्थित हो बच्चों को भोजन कराया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article