शपथ समारोह के बाद चिराग पासवान का रिएक्शन, पीएम मोदी को लेकर कहीं बड़ी बात…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने पहला रिएक्शन देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने कैबिनेट मंत्री बनाए जाने को लेकर अपनी बात कही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है।

बता दें कि बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Jan Shakti Party) ने लोकसभा चुनाव में पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। राजग गठबंधन में शामिल इस पार्टी ने पांचों सीटों (हाजीपुर, जमुई, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली) पर जीत दर्ज की है। ऐसे में केंद्र में चिराग पासवान को कैबिनेट में जगह मिलने को बड़ा सियासी कदम माना जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article