श्रावणी मेले को लेकर 26 किलोमीटर लंबी कच्ची कांवड़िया पथ का निरीक्षण करने पहुंचे मुंगेर आयुक्त संजय सिंह

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -: मुंगेर जिला में पड़ने वाले 26 किलोमीटर लंबी कच्ची कांवड़िया पथ का निरीक्षण करने पहुंचे मुंगेर आयुक्त संजय सिंह । कांवड़िया पथ पे बिछाए जा रहे बालू की पतली लेयर देख नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों की लगा दी क्लास। बांका डीएम से टेलीफोनिक पर बात कर बालू को सही से बिछाने को ले दिया निर्देश ।

दरअसल विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में महज 13 दिन शेष बचा है। ऐसे में सुल्तानगंज से देवघर तक की 105 मिलोमीटर दूरी में 26 मिलोमीटर मुंगेर जिले के अंतर्गत पड़ता है जो जिले के तीन प्रखंड असरगंज , तारापुर और संग्रामपुर होके गुजरते हुए बांका जिला में प्रवेश कर जात है । इस 26 किलोमीटर की दूरी में पैदल यात्रा कर बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसको ले कच्ची कांवड़िया पथ पर बालू बिछाया जाता है ताकि श्रद्धालु आराम से जा सके । धर्मशाला और पर्यटन विभाग की और से टेंट सीटी बनाया जा रहा। तो कई जगहों पे शौचालय , पेय जल और श्रद्धालुओं के मनोरंजन की व्यवस्था जिला प्रशासन की और से की जाती है।

इन सब चीजों का आज स्थलीय निरीक्षण करने अपने दल बल के साथ जब मुंगेर आयुक्त संजय सिंह पहुंचे तो अन्य चीजों को ले जहां कार्य में रफ्तार लाने का निर्देश दिया वहीं पथ पे बिछाए जा रहे बालू की पतली लेयर देख नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों की लगाई क्लास। साथ ही इसे यथा शीघ्र सुधारने के निर्देश देते हुए बांका डीएम और असिस्टेंस इंजीनियर बांका से बात कर जल्दी से बालू की लेयर सही ढंग से बिछाने का निर्देश दिया । दरअसल हर साल बालू बिछाने का टेंडर बांका के द्वारा लिया जाता है । और इसका पूरा मॉनिटरिंग बांका को करना होता है। आयुक्त संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि कई विभागों का काम चल रहा है जिसे मेला शुरू होने के पूर्व करने के निर्देश दिय गए । साथ बालू के लेयर में कमी देखी गई जिसको ले बांका डीएम से बात कर जल्द से जल्द सुधरवाने का निर्देश दिया गया ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article