सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में आयोजित किया गया जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

नेहरू युवा केंद्र कैमूर के माध्यम से जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार 9 जनवरी 2024 को सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज, भभुआ के हाल नंबर 11 में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज के प्राचार्य शंकर प्रसाद शर्मा तथा निर्णायक मंडल के रूप में भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर अखिलेंद्र नाथ तिवारी, दर्शनशास्त्र विभाग की प्रोफेसर डॉक्टर सोनम तथा इतिहास विभाग की प्रोफेसर डॉक्टर सीमा पटेल उपस्थित थी। कार्यक्रम में जिले भर के 15 से 29 वर्ष के कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ग्राम मोकरी की रेखा कुमारी, द्वितीय स्थान ग्राम कर्जाव के शिवचंद कुमार तथा तृतीय स्थान अंजली कुमारी ने प्राप्त किया। तीनों प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रतिभागियों को मोमेंटो तथा सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। साथ ही भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त रेखा कुमारी आगामी राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कैमूर जिले से जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। कार्यक्रम का संजोजक सुशील करोलिया ने की तथा संचालन अभय सुभम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में चांद प्रखंड के स्वयंसेवक विवेक कुमार,भगवानपुर प्रखंड के पिंटू कुमार मिश्रा ,समाजसेवी शिवम कुमार, शुभनम मेहता, अमरीश कुमार तिवारी, नीलेश दुबे नंदनल लाल, अतुल आनंद समेत कई लोग मौजूद रहे ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article