सीएम योगी ने डाला वोट, विपक्ष पर जम कर बरसे….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- देश के 7 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है. बता दे की वही  उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के 7वें चरण का मतदान शुरू हो चुका है. प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर में मतदान किया. इसके बाद उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अच्छा है कि इंडीगठबंधन के दलों के नेता 4 जून के पहले आज बैठकर ठंडई पी लें. क्योंकि, इस गठबंधन में जितने दल हैं 4 जून के बाद उतने ही फाड़ होने वाले हैं. ये सभी तब एक-दूसरे के ऊपर दोषारोपण करेंगे, एक दूसरे को गाली देंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में शनिवार को “पहले मतदान फिर जलपान” के मंत्र का अनुसरण करते हुए वोट डाला. उन्होंने गोरखनाथ स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या इंग्लिश मीडियम) के बूथ संख्या 249 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सुबह 7 बजे ही बूथ पर पहुंचे मुख्यमंत्री अपने बूथ के पहले वोटर भी बने. मतदान करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और फिर गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर जलपान किया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article