सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, कहा पानी की बर्बादी रोकने के लिए आपने क्या किया?

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- दिल्ली जल संकट से जूझ रही है। बता दे की  राजधानी के कई इलाकों में पीने की पानी की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। ताजा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राजधानी में जल संकट का संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार से कई सवाल पूछे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने टैंकर माफिया पर सवाल उठाए और दिल्ली सरकार से पूछा कि क्या टैंकर माफिया के खिलाफ कोई कठोर कदम उठाया गया है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सख्त लहजे में सरकार पर टिप्पणी की कि अगर आप टैंकर माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं तो हम दिल्ली पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से यह भी पूछा कि पानी की बर्बादी को रोकने के लिए अभी तक उन्होंने क्या कदम उठाए हैं। इस पर दिल्ली सरकार के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वे इन उपायों के बारे में हलफनामा दाखिल करेंगे क्योंकि उन्होंने बड़े पैमाने पर कनेक्शन काटने और पानी की बर्बादी रोकने सहित कई कदम उठाए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article