हथियारबंद बदमाशों ने एक किशोर को मारी गोली,सदर अस्पताल मे भर्ती

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-आरा, भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव स्थित बगीचे में सोमवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक किशोर को गोली मार दी। उसे बाएं पैर में जांघ पर गोली लगी है, जो आरपार हो गई है। सूचना पाकर उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव, दारोगा श्वेता किरण द्वारा उसे पुलिस वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है

जानकारी के अनुसार जख्मी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी लक्ष्मण रवानी का 17 वर्षीय पुत्र युवराज कुमार है। इधर, युवराज कुमार ने बताया कि वह सोमवार की शाम का गांव में स्थित बगीचे में पेड़ के नीचे अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। तभी बाइक पर दो हथियारबंद बदमाश आए और उसे कहा कि तुम मुखिया की तरफ से रहता है। इसी बात को लेकर उनके बीच गाली-गलौज हुआ। इसके बाद उक्त बदमाशों द्वारा उसे गोली मार दी गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जख्मी का इलाज कर रहे ऑन ड्यूटी ऑर्थो सर्जन डॉ.शैलेंद्र कुमार ने बताया कि किशोर को बाएं पैर में जांघ पर गोली लगी है, जो आरपार हो गई है। उसका इलाज किया जा रहा है। मरीज की स्थिति अभी स्टेबल है।

बेलाउर फायरिंग कांड में एसपी का बयान-

उदवंतनगर थाना अंतर्गत बेलाउर गांव में युवराज नामक युवक को पूर्व की दुश्मनी तथा कुछ विवाद को लेकर बिट्टू साह और उनके साथी अपराधियों ने झगड़े के बाद पांव में एक गोली मार दी। सूचना मिलने पर घायल को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, जो कि अभी खतरे से बाहर है। अभियुक्त का नाम पता ज्ञात हो चुका है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। जल्दी अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए घटना के असली कारण का पता लगाया जाएगा और विधि संगत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article