हीटवेव की खबर बताते बताते बेहोश हुई दूरदर्शन की एंकर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।तपती धूप लोगों को झुलसा रहा है। बढ़ते गर्मी से हर कोई परेशान है, एक और जहां पारा 42 डिग्री से भी ऊपर चढ़ने लगा है तो वहीं  बता दे पश्चिम बंगाल में दूरदर्शन की एंकर हीटवेट की खबर बताते बताते बेहोश हो गई।

दूरदर्शन की पश्चिम बंगाल ब्रांच में काम करने वाली लोपामुद्रा सिन्हा ने फेसबुक पर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी शेयर की और बताया कि लाइव न्यूज के दौरान, मेरा बीपी काफी कम हो गया और मैं बेहोश हो गई थी।मैं काफी समय से बीमार महसूस कर रही थी। लेकिन मैंने सोचा कि थोड़ा पानी पीने से यह ठीक हो जाएगा। मैं कभी भी पानी लेकर समाचार पढ़ने नहीं बैठती, चाहे 10 मिनट का समाचार हो या आधे घंटे का हो।मैंने फ्लोर मैनेजर की ओर इशारा करके पानी की बोतल मांगी, लेकिन जब मैं बेहोश हुई तब स्टोरी चल रही थी इसलिए मैं पानी नहीं पी सकी। मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा गया और मैं बेहोश हो गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article