होली के दिन सड़कों पर हुड़दंगई करने वालों की खैर नहीं,निकाला गया फ्लैग मार्च

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -कैमूर,होलिका दहन के साथ आज रविवार से रंगों का त्योहार होली की शुरुआत होगी। इस बार होली कब मनेगी इसे लेकर अभी भी लोग सगे संबंधियों को फोन करके पूछ रहे हैं। लेकिन इस बार होलिका दहन (24 मार्च) आज के एक दिन बाद मंगलवार (26 मार्च) को होली का पर्व मनाया,जाएगा। पहले होलिका दहन के अगले दिन होली मनाई जाती थी। लेकिन इस बार एक दिन गैप हो गया है। कई लोगों का कहना है कि होली हम 25 को भी मनाएंगे और 26 को भी मनाएंगे।

हम दो दिन तक रंगों के इस त्योहार को सेलिब्रेट करेंगे. इस दौरान होली चाहे दो दिन मनाए लेकिन इस बात का ख्याल रखे कि आपके कारण किसी को कोई परेशानी ना हो. क्यों कि कैमूर पुलिस ने होली के मद्देनजर पूरी तैयारी कर ली है. वहीं, त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश दिया गया. इस दौरान पुलिस व पदाधिकारीयों द्वारा जिले के भभुआ टाउन थाना,भगवानपुर थाना, मोहनिया थाना, रामगढ़ थाना, नुआँव थाना, दुर्गावती थाना, कुदरा थाना, चैनपुर थाना, चांद थाना, सोनहन थाना, समेत जिले के सभी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बता दें कि होली के त्यौहार को देखते हुए कैमूर पुलिस काफी तत्पर है. जिले में सुशासन व्यवस्था को टाइट रखने के लिए लगातार डीएम सावन कुमार व पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा है कि जिले में अमन, चैन शांति के साथ होली का त्योहार मनाए। किसी तरह का भी उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं, होली के दिन भी जिले के विभिन्न जगहों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे तथा किसी तरह की हुड़दंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वहीं कैमूर पुलिस ने लोगों से अपील किया है की किसी तरह के अफवाह पर ध्यान ना दें.

एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि हमारी एक टीम सोशल मीडिया पर भी निगाह रखी रहेगी. इस बीच 23 मार्च से 28 मार्च तक पुलिस वालों की छुट्टी रद्द कर दी गई है. वहीं विशेष परिस्थिति में ही छुट्टी देने की अनुमति है. होली त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर डीएम सावन कुमार व पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा द्वारा यह निर्णय लिया गया . वहीं तमाम जगह पर पुलिसकर्मी व डंडाधिकारी तैनात रहेंगे. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिसकर्मी के साथ-साथ अतिरिक्त जवान को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article