भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) का चौथा पश्चिम चंपारण जिला सम्मेलन आयोजित, श्रमिक हितों पर हुई चर्चा !

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क ;— पश्चिम चंपारण जिले बेतिया से जहां भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) का चौथा पश्चिम चंपारण जिला सम्मेलन रविवार को अनवार अली नगर स्थित रिक्शा मजदूर सभा भवन, बेतिया में संपन्न हुआ। सम्मेलन का झंडोत्तोलन बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा के अध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने किया, जबकि शहीद वेदी पर माल्यार्पण सीटू के बिहार राज्य सचिव मनोज चौधरी ने किया।


प्रकाश कुमार वर्मा और नीरज बरनवाल की दो सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने सम्मेलन का संचालन किया। नीरज बरनवाल द्वारा शोक प्रस्ताव पेश करने के बाद सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मनोज चौधरी ने कहा कि सीटू मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर भी संयुक्त आंदोलन चलाया जा रहा है।


उन्होंने चारों लेबर कोड वापस लेने, कॉरपोरेट भारत छोड़ो, मनरेगा कानून बहाल करने और स्कीम वर्करों को 32 हजार रुपये वेतन देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की बात कही।


सम्मेलन में 13 सदस्यीय नई जिला कमेटी का गठन किया गया।

नीरज बरनवाल को अध्यक्ष और शंकर कुमार राव को सचिव चुना गया। सुशील श्रीवास्तव व जवाहर प्रसाद उपाध्यक्ष, जबकि अंजनी कुमार मिश्र, शमी आलम संयुक्त सचिव और म. हनीफ कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। समापन भाषण अभिषेक नारायण ने दिया।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;–

Share This Article