नरकटियागंज में खाली होगी डिस्ट्रिक बोर्ड की 78 डिस्मिल भूमि, अभियंताओं ने की पैमाइश,!

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क ;— पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में खाली होगी डिस्ट्रिक बोर्ड की 78 डिस्मिल भूमि, अभियंताओं ने की पैमाइश,


नरकटियागंज , नगर के मेन रोड स्थित डिस्ट्रिक बोर्ड की 78 डिस्मिल भूमि को जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। उप विकास आयुक्त के निर्देश अधिकारियों और अभियंताओं की टीम ने शहीद चौक से चीनी मिल रोड तक भूमि की पैमाइश कर अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया।

करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान जमीन की मापी की गई।

डिस्ट्रिक बोर्ड के सहायक अभियंता मोहन साह के नेतृत्व में हुई पैमाइश में कनीय अभियंता पिंकु कुमार, अमीन सुजीत कुमार, दीनदयाल प्रसाद, आलोक कुमार और राजेंद्र राउत शामिल रहे। सहायक अभियंता ने बताया कि खाता संख्या 266, खेसरा संख्या 312 और रकबा 78 डिस्मिल भूमि की पैमाइश की गई है। चिन्हित अतिक्रमणकारियों को जल्द नोटिस भेजा जाएगा,

और पूरी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

इस भूमि पर वर्तमान में टेंपो स्टैंड, दर्जनों पक्के मकान, शौचालय, यात्री पड़ाव सहित शहीद स्मारक के सामने कई मकान और होटल बने हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण हटाने के बाद यहां नए दुकानों का निर्माण कराया जाएगा।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट:–

Share This Article