बक्सर में विकास की बड़ी सौगात, समृद्धि यात्रा के तहत CM नीतीश ने 592 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार के बक्सर जिले का दौरा किया। बक्सर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास योजनाओं की बड़ी सौगात देते हुए 592 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए साफ कहा कि राज्य में उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य ‘न्याय के साथ विकास’ है।

आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनसंवाद में हिस्सा लिया और अपने संबोधन में विपक्ष पर भी निशाना साधा।

उन्होंने वर्ष 2005 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बिहार में कानून-व्यवस्था की हालत खराब थी, लेकिन अब राज्य में अमन-चैन और कानून का राज स्थापित हुआ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने हर वर्ग के लिए न्याय सुनिश्चित करने के साथ-साथ विकास के क्षेत्र में भी व्यापक काम किया है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी सरकार की उपलब्धियों को आंकड़ों के जरिए पेश किया। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़कों का व्यापक विस्तार हुआ है और सड़क नेटवर्क 6 हजार किलोमीटर से बढ़कर करीब 1.40 लाख किलोमीटर तक पहुंच गया है, जो विकास की दिशा में बड़ा कदम है।

नीतीश कुमार ने शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता का अधिकार है। उन्होंने साइकिल और पोशाक योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने खासकर लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया है।

रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि युवाओं को अपने ही राज्य में अवसर मिल सके।

करीब 44 मिनट के अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने ‘सात निश्चय’ के अगले चरण की रूपरेखा भी पेश की और संकेत दिया कि राज्य में विकास कार्यों की रफ्तार आगे भी जारी रहेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article