आज के राशिफल में जाने ग्रहों का दशा दिशा इस राशिफल वाले करते रहे बजरंगबली का जाप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK– चंद्रमा नीच के होकर वृश्चिक राशि में। बुध, शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। जहां शुक्र उच्च के हैं और बुध नीच के हैं। यहां कोई महत्व नहीं रखता है क्योंकि यहां युति बनी हुई है और सभी ग्रह राहु के साथ जुड़े हुए हैं।

मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं बहुत बचकर पार करें। लग्न का सूर्य आपको बहुत तरह से बचा रहा है लेकिन चंद्रमा अष्टम भाव में होकर और द्वादश भाव में चार-चार ग्रह बैठकर आपकी स्थिति को थोड़ा सा खराब कर रहे हैं।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान पहले से बेहतर। व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। पीली वस्तु का दान करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि- भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान भी मध्यम है। तू-तू, मैं-मैं से बचें। बाकी व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। बाकी स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार की स्थिति आपकी अच्छी। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- ग्रह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं या चीजें उपलब्ध होगी। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान में सुधार हो जाएगा। व्यापार अच्छा हो जाएगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। लगभग मध्यम से बेहतर की ओर। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- भाग्यवश काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान में सुधार हो गया है। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article