बेतिया में NEET पेपर लीक के खिलाफ AISF-AIYF का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क,:NEET पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को पश्चिम चंपारण के बेतिया में छात्रों और युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) के बैनर तले निकाले गए प्रतिरोध मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने जिला पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।

राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आयोजित यह प्रतिरोध मार्च शहीद पार्क से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जिला पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के साथ न्याय की मांग की।
मार्च के दौरान “शिक्षा बचाओ–भविष्य बचाओ”, “पेपर लीक बंद करो”, “छात्रों पर दमन बंद करो”, “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” और “गिरफ्तार छात्रों को रिहा करो” जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि NEET पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और सरकार इस मामले में प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय आंदोलन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई कर रही है।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने, पेपर लीक की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, गिरफ्तार छात्रों की बिना शर्त रिहाई तथा लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने की मांग की। साथ ही देशभर में पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। जिला प्रशासन की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया और उसे नियमानुसार संबंधित स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया। पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article