NEWS PR डेस्क ;– गया जी: लोकरत्न से मशहूर पूर्व मंत्री स्व. उपेंद्र नाथ वर्मा की 106वीं जयंती मनाई गई. इस दौरान लोगों ने शहर के दिग्घी तालाब के समीप स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इस दौरान कलाकारों के द्वारा निर्गुण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई. इस मौके पर विधायक, पूर्व सांसद, सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए.!
इस मौके पर उनकी पुत्रवधू सह पूर्व विधान परिषद सदस्य कुमुद वर्मा ने कहा कि आज हमलोग स्व. उपेंद्र नाथ वर्मा की 106वीं जयंती मना रहे हैं. वे एक प्रख्यात समाजसेवी थे, साथ ही शिक्षाविद भी थे. वे मंत्री भी
रहे थे.

वे हमेशा गरीबों की मदद किया करते थे. अपने जीवनकाल में उन्होंने कई लोगों को विधायक और सांसद भी बनाया था. स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उन्हें उन्हें मान सम्मान देने का कार्य करते थे.!
यही वजह है कि आज बड़ी संख्या में लोग उनकी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए हैं और उनके प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित कर रहे हैं.!
इस मौके पर राजद विधायक अजय दांगी, पूर्व विधायक विनय यादव, पूर्व सांसद अरुण कुमार, पूर्व विधायक कृष्णानंद यादव, युवा नेता आर.एस. नागमणि, वार्ड पार्षद सारिका वर्मा, सुनील बंबईया, विनोद कुमार शहीद कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.!
गया से आशिस कुमार की रिपोर्ट ;–