70वीं BPSC में अररिया की बेटी वर्षा मिश्रा का कमाल, बनीं ग्रामीण विकास पदाधिकारी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: अररिया/फारबिसगंज -: मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर अररिया जिले की बेटी वर्षा मिश्रा ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी (Rural Development Officer) का पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।


अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत मिरदौल गांव की निवासी वर्षा मिश्रा ने अपनी कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयासों के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली वर्षा की सफलता आज जिले के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
बताया जाता है कि वर्षा ने छात्र जीवन के दौरान ही प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था। इसके बाद उन्होंने पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ तैयारी शुरू की। कई चुनौतियों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपने को साकार कर दिखाया।
वर्षा के पिता एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक चिंतक एवं साहित्यकार हैं, जिन्होंने बचपन से ही उन्हें शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास का महत्व सिखाया। वहीं उनकी माता ने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ बेटी के सपनों को पूरा करने में हर कदम पर सहयोग दिया। परिवार के इसी मजबूत समर्थन और वर्षा की अथक मेहनत ने सफलता की यह कहानी लिखी।जैसे ही 70वीं बीपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, मित्रों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वर्षा मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर प्रयास किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल करने की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।
वर्षा की इस उपलब्धि से नरपतगंज सहित पूरे अररिया जिले में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी और अधिक से अधिक युवा प्रशासनिक सेवाओं की ओर कदम बढ़ाएंगे।अररिया की इस होनहार बेटी ने अपने परिश्रम और प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन कर एक नई मिसाल कायम की है।अररिया से धन्नु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article